महिला फांसी के फंदे पर झूली, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सुमेर में एक 20 वर्षीय महिला घर में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली जिससे गांव में सनसनी फैल गई सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
आपको बता दें कि सुमेर निवासी जीवनलाल अहिरवार की 20 वर्षीय बेटी राधिका अहिरवार घर पर अकेली थी पिता मजदूरी के लिए बेगमगंज गया हुआ था। कि उसने घर के अंदर बिस्तरों के ऊपर बड़ी गुंड रखकर उसके सहारे सेल्फ पर चढ़कर साड़ी का फंदा छत के कुंदें में बांधकर फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। राधिका की 6 माह पहले ही शादी हुई थी। दो भाई हैं जो गुजरात में काम करते हैं मां का पूर्व में देहांत हो चुका है। दादी उपचार के लिए बाहर गई हुई हैं। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।



