
सिलवानी। धान चोरी की घटना का खुलासा करते हुए सिलवानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार फरियादी तेजराम राय निवासी बेंगवा कलां की रिपोर्ट पर धान की 9 बोरी चोरी करने का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों अरसान खान, इसरार खान, जितेंद्र यादव एवं मल्ली खान को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, एसडीओपी अनिल मौर्य के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी पूनम सविता के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अजीत राय, आरक्षक अशोक पाठक एवं प्रशांत लोवंशी सहित पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
सिलवानी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने का स्पष्ट संदेश गया है।



