क्राइममध्य प्रदेश

भूरेरू ग्राम पंचायत में खेत तालाब निर्माण में वित्तीय अनियमितताएं करने पर पंचायत सचिव निलंबित

अन्य अधिकारियों को भी एससीएन जारी
रायसेन । रायसेन जिले की बेगमगंज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत भूरेरू में जल गंगा अभियान के तहत खेत तालाब के निर्माण में वित्तीय अनियमितताएं बरतने पर प्रभारी जिला पंचायत सीईओ मनोज उपाध्याय द्वारा ग्राम पंचायत भूरेरू के पंचायत सचिव कमलेश विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जिन अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है उनमें बेगमगंज जनपद पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा लवकेश जसईवाल, तत्कालीन उपयंत्री/प्रभारी सहा.यंत्री जागृति उइके, उपयंत्री मनरेगा रामलाल मंडरई, सहायक लेखा अधिकारी मनरेगा सावन श्रीवास, ग्राम रोजगार सहायक दीपक अवस्थी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। संबंधितों को 19 जनवरी 2026 तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button