खेलमध्य प्रदेशराजनीति

खेल विकास समिति उमरियापान ने कलेक्टर को अभिनंदन पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा के उमरियापान क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए बड़ी पहल करते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने ग्राम मड़ेरा में खेल मैदान के लिए 3,74 हेक्टेयर शासकीय भूमि को खेल मैदान हेतु प्रदान किए जाने पर शुक्रवार को खेल विकास समिति उमरियापान के पदाधिकारियों ने कलेक्टर आशीष तिवारी को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । इस दौरान शहडोल सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम भी मौजूद रहे। खेल विकास समिति उमरियापान के अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने कलेक्टर आशीष तिवारी के इस कार्य के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके इस महान कार्य ने न केवल स्थानीय जनों में खेल के प्रति रुचि रखने वाले ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के युवाओं का सपना साकार किया बल्कि लंबे समय से लंबित मांग को पूरा कर जनमानस की अपेक्षाओं को भी पूरा किया है। आपका अनुकरणीय साहस खेल प्रेमियों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। खेल विकास समिति उमरियापान के अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कामना की है कि कलेक्टर आशीष तिवारी को ऐसे ही नेक कार्य करने की शक्ति और प्रेरणा मिलती रहे और उनका उज्जवल भविष्य समाज के लिए प्रकाशमान बना रहे।

Related Articles

Back to top button