मध्य प्रदेश

टाइम कीपर ओमप्रकाश ओमबाबू श्रीवास्तव के रिटायर्ड मेन्ट पर समारोह पूर्वक दी विदाई

जल संसाधन विभाग रायसेन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केडी ओझा द्वारा शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मान पत्र देकर उनके कार्यकाल ईमानदारी निष्ठा सेवा की प्रशंसा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
अपर पलकमती सुल्तानपुर जल संसाधन विभाग सुल्तानपुर के टाइम कीपर ओमप्रकाश ओमबाबू की सेवा निवर्त्ति पर समारोह पूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता जल संसाधन विभाग रायसेन के मुख्य कार्यपालन यंत्री केडी ओझा ने की ।संचालन अमीन नरेंद्र जैन ने किया।अंत में आभार व्यक्त एसडीओ एसपी सिंघल ने माना। विदाई समारोह में उनके परिजन, एसडीओ एसएस प्रजापति देवरी सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जल संसाधन विभाग रायसेन के मुख्य कार्यपालन यंत्री केडी ओझा ने रिटायर्डमेंट टाइमकीपर ओमप्रकाश उर्फ ओमबाबू श्रीवास्तव के कार्यकाल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में घर के जरूरी सभी काम निपटाएं। इस मौके पर उन्होंने ओमप्रकाश श्रीवास्तव को शॉल श्रीफल और शील्ड प्रदान कर सम्मान किया। साथ ही विदाई दी। इस सम्मान विदाई समारोह में ओमबाबू के पुत्र इंजीनियर शुभम श्रीवास्तव ने पिताश्री को कार की चाबी देकर उपहार स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर गनेश बाबू श्रीवास्तव,ओमप्रकाश श्रीवास्तव की धर्मपत्नी शिक्षिका उषा श्रीवास्तव, बेटियां स्वाति श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, एसडीओ गैरतगंज केके जाटव, कमल सिंह विश्वकर्मा, एचआर अशोक कुमार कुशवाह, भाऊ राम, अंशिका श्रीवास्तव, प्राची श्रीवास्तव, एसएस अग्रवाल, एसएस ठाकुर राजकुमार कोहली, अजय श्रीवास, मोहम्मद फहीम आदि शामिल हुए। विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने ओमबाबू श्रीवास्तव को फूलमालाएं पहनकर भावभीनी विदाई दी गई।

Related Articles

Back to top button