धार्मिकमध्य प्रदेश

सिलौंडी में श्रीमद् भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी गांव में राय परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन विधिवत पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया । कथा समापन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया एवं प्रसादी ग्रहण की।
समापन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने कथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त ग्रामीणों एवं दूर-दराज से पधारे श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना को बल मिलता है ।
कथा आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं, वहीं श्रद्धालुओं में पूरे कार्यक्रम के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button