खेल

सरपंच कप क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का शुभारंभ

सिलवानी। ग्राम पंचायत सिंगपुरी (उचेरा) में सोमवार को सरपंच कप क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत समनापुर के सरपंच सैय्यद साजिद अली उपस्थित रहे। उनके साथ उपसरपंच प्रमेन्द्र आदिवासी, ग्राम पंचायत खमरिया मानपुर के सरपंच बालमुकुंद, उपसरपंच ओंकार आदिवासी तथा चिंगवाड़ा कला के सरपंच प्रतिनिधि मुन्ना पटेल विशेष रूप से शामिल हुए।
शुभारंभ से पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना का परिचय देते हुए बैट से शॉट लगाकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
ग्राम सिंगपुरी उचेरा सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र यादव ने बताया कि सरपंच कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21,000 रुपये का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button