मंगलवार की रात हुई बारिश, आसमान से वर्षा अमृत, बादल, कोहरे की धुंध

मावठे की बारिश से कम होगी किसानों की चिंता
सिलवानी। बीते कुछ दिनों से आसमान में छाए बादलों ने मंगलवार की देर से बुधवार की सुबह तक नगर सहित आसपास के क्षेत्र में अमृत वर्षा कर ही दी। लगभग दो घंटे तक हवा और बिजली की चमक के साथ नगर तथा आसपास के क्षेत्र में जोरदार बारिश होने से मौसम पूरी तरह परिवर्तित हो गया, क्षेत्रभर में हुई इस बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है।
खाद एवं यूरिया की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए मंगलवार की रात्रि लगभग 1 बजे से प्रारंभ हुई बारिश बुधवार की सुबह तक अमृतवर्षा ने कुछ हद तक राहत का काम किया है, बीते कुछ दिनों से मौसम ने अपना मिज़ाज बदला हुआ था और आसमान में बादल अपना डेरा जमाए हुए थे लेकिन शुक्रवार की रात्रि में बारिश का इंतजार खत्म हो गया। रात्रि 1 बजे से शुरू हुई बारिश का सिलसिला तकरीबन दो से तीन घंटे तक चलता रहा, रुक रुक हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया, जानकारों की माने तो इस समय हुई बारिश फसलों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में खाद एवं यूरिया की किल्लत झेल रहे किसानों के लिए इस समय हुई बारिश अमृतवर्षा का रूप है जिससे किसानों को कुछ हद तक तो राहत जरूर मिल जाएगी।
वही तहसील कार्यालय के वर्षामापी यंत्र में सुबह पौने आठ बजे तक 10.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। इस तरह शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक लगभग आधा इंच वर्षा हो गई और सुबह बादल छाए हुए हैं। और घना कोहरा छाया हुआ है।



