मध्य प्रदेश

बीना मड़िया बांध परियोजना में डूबे किसानों को अब तक नहीं मिला मकानों का मुआवजा

कलेक्टर को दिया ज्ञापन
बेगमगंज । बेगमगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरिया बरामदगढ़ी के ग्राम झिरिया बरामदगढ़ी में बीना मड़िया बांध परियोजना से प्रभावित करीब 84 किसान और ग्रामीण गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां कलेक्टर को ज्ञापन दिया, ग्रामीणों ने बताया कि बांध निर्माण के चलते किसानों की अधिकांश कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है, जबकि कुछ हिस्से में बची जमीन भी खेती योग्य नहीं रही। ग्रामीणों का कहना है कि जिन किसानों की पूरी जमीन डूब गई, उनके कच्चे मकान अब भी खड़े हैं, लेकिन उन्हें मकान का कोई मुआवजा नहीं दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि परियोजना के नोटिस में मुआवजा राशि में देरी होने पर 12 प्रतिशत ब्याज देने का प्रावधान था, परंतु यह राशि भी नहीं मिली। भूमि ही आजीविका का एकमात्र साधन थी, जो अब छिन चुकी है। ग्रामीणों ने कई बार एसडीएम को आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने शीघ्र मकान व परिवार आईडी के मुआवजे की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button