मध्य प्रदेश

तेजरफ्तार बाइक सड़क क्रॉस कर रहे कुत्ते से टकराई , बाइक सवार हुए घायल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम भैंसवाई खुर्द निवासी तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से बेगमगंज आ रहे थे। सड़क से क्रॉस कर रहे एक कुत्ते से उनकी बाइक टकरा गई जिससे बाइक सड़क पर गिरकर सड़क पर फिसलती हुई थोड़े दूर तक चली गई। बाइक चालक को गंभीर एवं पीछे बैठे दो अन्य को मामूली चोटें आई है। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम भैंसवाई खुर्द निवासी धर्मपाल सिंह लोधी 30 वर्ष अपनी बाइक पर द्वारका प्रसाद लोधी 50 वर्ष एवं सोनाली लोधी 30 वर्ष को किसी काम से लेकर बेगमगंज आ रहे थे। बेगमगंज की सीमा में आते ही सड़क पार कर रहे एक कुत्ते से उनकी बाइक टकराकर फिसल गई ।
धर्मपाल सिंह लोधी को सिर , हाथ -पांव में गंभीर चोटें आई है जिन्हें अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है जबकि द्वारका प्रसाद लोधी एवं सोनाली लोधी को मामूली चोटें आने से अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button