मध्य प्रदेशराजनीति

समर्थ भारत निर्माण के चिंतक थे पं. दीनदयाल उपाध्याय : रामपाल राजपूत

सिलवानी। पूर्व मंत्री रामपाल राजपूत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय समर्थ भारत निर्माण के चिंतक थे। उन्होंने विश्व में साम्यवाद और समाजवाद की विचारधाराओं के प्रभाव के समय भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल स्वरूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद और अंत्योदय जैसी कल्याणकारी दृष्टि प्रदान की। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को निरंतरता देने का प्रभावी प्रयास था।
पूर्व मंत्री राजपूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित बूथ क्रमांक 250, कुशवाहा धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पं. उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं। उनके सिद्धांत राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा जिला मंत्री संदीप शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जय बाबू जैन, सलीम काजी, राजीव समैया, भाजपा उपाध्यक्ष पुनीत समैया, राजेंद्र रघुवंशी राजू भैया राजेंद्र सोनी, आनंद सहरिया, सिद्धार्थ समैया, राजेश कुशवाहा, प्रियांश राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button