कृषिमध्य प्रदेश

10 अप्रैल से होगी गेहूं खरीदी, कैबिनेट समिति ने लिए फैसला, MSP 2625 रुपए

भोपाल । प्रदेश के गेहूं उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर है, राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी तारीख में बदलाव किया है अब ये 1 अप्रैल से नहीं 10 अप्रैल से शुरू होगी, आज सोमवार को कैबिनेट समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें राज्य में गेहूं उपार्जन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की खरीदी की तारीख में वृद्धि का फैसला लिया गया ।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकरी देते हुए बताया है कि कैबिनेट समिति ने निर्णय लिया है कि इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग में गेहूं की खरीदी 1 अप्रैल से नहीं 10 अप्रैल 2026 से शुरू होगी जबकि शेष संभागों में 15 अप्रैल से शुरू होगी। खाद्य मंत्री ने बताया इस साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2625 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसमें केंद्र सरकार का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 प्रति क्विंटल है और 40 रुपये प्रति क्विंटल राज्य सरकार द्वारा बोनस के रुप में दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button