कार ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल

बाडी। राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर भीषण सडक हादसा एक की मौत 2 भोपाल रेफर अब एनएच 45 हादसों का हाईवे बनता जा रहा है।और लापरवाही खुलेआम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।
थाना बाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक कार ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में विष्णु गुर्जर की मृत्यु हो गई और जय कुशवाह और हरिओम ठाकुर, दोनों निवासी बाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले बाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर भोपाल रेफर किया गया।
अब सबसे बड़ा सवाल… क्या ये सिर्फ एक हादसा है… या लगातार हो रही लापरवाही का नतीजा…?
NH-45 पर जगह-जगह बने अव्यवस्थित और खुले कट…
पर्याप्त चेतावनी संकेतों की कमी…
स्पीड कंट्रोल के प्रभावी इंतजाम नहीं…
और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी…
ये सब मिलकर इस हाईवे को खतरनाक बना रहे हैं।
NHAI के नियम साफ कहते हैं कि हाईवे पर कट नियंत्रित और सुरक्षित होने चाहिए। रिफ्लेक्टर, संकेतक बोर्ड और स्पीड मॉनिटरिंग अनिवार्य है।
लेकिन जमीनी हकीकत इन नियमों से बिल्कुल उलट नजर आ रही है।
हर हादसे के बाद सवाल उठते हैं… लेकिन हालात नहीं बदलते…
सबसे बड़ा सवाल…
आखिर कब सुधरेगा NH-45 का सिस्टम…?
और कब तक लोग इस लापरवाही की कीमत अपनी जान से चुकाते रहेंगे…?



