मध्य प्रदेश

10 साल से अधूरा पंचायत भवन उमरझिर के ग्रामीण परेशान

जनसुनवाई ठप निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की जांच की मांग
सिलवानी। जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरझिर में पंचायत भवन पिछले करीब 10 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। भवन अब जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने लगा है जिसके चलते पंचायत की बैठकें तक नहीं हो पा रही हैं। पंचायत भवन के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन ना होने के कारण ग्रामीण स्तर पर होने वाली जनसुनवाई भी लंबे समय से बंद पड़ी है। पंचायत भवन अधूरा होने के कारण शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन भी समय पर नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव और सरपंच की उदासीनता के चलते यह स्थिति बनी हुई है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि लगभग 10 साल पहले शुरू हुए इस भवन के निर्माण के लिए स्वीकृत राशि में से कुछ धनराशि पंचायत सचिव और सरपंच द्वारा निकाल ली गई, बावजूद इसके भवन आज तक पूर्ण नहीं हो सका।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत भवन निर्माण में हुई लापरवाही और अनियमितताओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पंचायत में हुए अन्य निर्माण कार्यों जैसे तालाब सड़क और भवन निर्माण की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके।
इस संबंध नीलम रायकवार सीईओ जनपद पंचायत सिलवानी का कहना है पंचायत भवन की जिला स्तर पर भवन निर्माण के लिए राशि की मांग भेजी गई है अभी स्वीकृति नहीं मिली है स्वीकृति मिलने पर शीघ्र भवन का निर्माण कार्य कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button