कृषिमध्य प्रदेशराजनीति

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कृषि मेला प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाई

सिलवानी । रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के उन्नत कृषि मेला प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत ने प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
यह वाहन सिलवानी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्र में जाकर उन्नत कृषि मेला प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण आयोजन के बारे में किसानों को जानकारी देंगे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक रघुवंशी, महामंत्री दीपेंद्र पाल, जिला मंत्री संदीप शर्मा, प्रतापगढ़ मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, जयबाबू जैन, सलीम काजी, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, भाजपा मंडल महामंत्री सर्वेश खरे, लखन चंदेल, कान्ता यादव, अज़ीम शाह, जगदीश जाटव, कृषि विभाग के एसडीओ सुनील मालवीय, कृषि फार्म प्रभारी रघुवीर कुशवाहा, जनपद पंचायत सीईओ नीलम रायकवार सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button