सोते वक्त पत्नी पर खौफनाक हमला, हंसिए से वार कर किया लहूलुहान

डायल-112 ने बचाई जान
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत तारादेही थाना इलाके के ग्राम सनाई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर सोते समय जानलेवा हमला कर दिया। घरेलू विवाद ने ऐसा खतरनाक रूप लिया कि महिला की जान पर बन आई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पति हुकम आदिवासी ने तड़के करीब 5 बजे अपनी पत्नी रश्मि आदिवासी पर धारदार हथियार (हंसिया) से हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे पर, खासकर आंख के पास गहरा घाव हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।खून से लथपथ हालत में मिली महिला हमले के बाद महिला घर में ही खून से लथपथ हालत में पड़ी रही। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को लगी, जिसके बाद तत्काल डायल-112 को सूचना दी गई।डायल-112 की तत्परता से बची जान सूचना मिलते ही डायल-112 कंट्रोल रूम भोपाल से एफआरवी वाहन क्रमांक 19 मौके पर पहुंचा। आरक्षक देवकरण और पायलट नीरज वर्मा ने बिना देर किए घायल महिला को तुरंत तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।रात में हुआ हमला, सुबह चला पता पुलिस के अनुसार यह वारदात देर रात ही हो गई थी, लेकिन घटना की भनक सुबह ग्रामीणों को लगी। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया।पुलिस जांच जारी, आरोपी की तलाश तेजतारादेही थाना प्रभारी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।बड़ा सवालघरेलू विवाद अब किस हद तक खतरनाक होते जा रहे हैं एक और पारिवारिक झगड़ा खून-खराबे में बदल गया।



