तेजगढ़ कलारी में मनमानी! तय दर से अधिक कीमत पर शराब बिक्री, लोगों आक्रोश

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के तेजगढ़ क्षेत्र की एक कलारी इन दिनों विवादों में घिर गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यहां निर्धारित दरों की खुलेआम अनदेखी कर शराब ऊंचे दामों पर बेची जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है।ग्रामीणों के मुताबिक, दुकान संचालक शासन द्वारा तय कीमतों को दरकिनार कर मनमानी वसूली कर रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि शिकायत के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।गांव-गांव हो रही अवैध सप्लाई स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि ठेकेदार को सीमित क्षेत्र में बिक्री की अनुमति होने के बावजूद गांव-गांव अवैध रूप से शराब की सप्लाई की जा रही है। इससे न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि क्षेत्र का सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है।मुख्य सड़क के पास संचालित दुकान पर सवालग्रामीणों ने बताया कि संबंधित कलारी मुख्य सड़क से कुछ ही दूरी पर संचालित हो रही है, जबकि नियमों के अनुसार शराब दुकान को मुख्य मार्ग से कम से कम 500 मीटर दूर होना चाहिए। इस नियम की अनदेखी से स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन पर उठे सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि संचालकों को प्रशासन का कोई डर नहीं है और खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कुछ लोगों ने मिलीभगत की आशंका भी जताई है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच और कार्रवाई की मांगग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।



