मध्य प्रदेश

मातृ दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, “मां सुखी परिवार की आधारशिला” विषय पर हुआ आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सिलौड़ी में मातृ दिवस के अवसर पर “मां सुखी परिवार की आधारशिला है” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रगति राय ने कहा कि मां वह शक्ति है जो अपने बच्चों के लिए हर कठिनाई का सामना करती है । मां ही वह स्वरूप है जो असहनीय पीड़ा सहकर शिशु को जन्म देती है और जीवनभर अपने बच्चों के सुख-दुख का ध्यान रखती है।
सिलौंडी ग्राम पंचायत की सरपंच पंचो बर्मन ने उपस्थित सभी लोगों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मां के सम्मान और आदर का संदेश दिया । वहीं कन्या शाला की शिक्षिका श्रीमती रमा राय ने कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कर सभी को भावुक कर दिया ।
सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी पूजा दीदी ने मां की महिमा बताते हुए कहा कि परमात्मा ने मां को भगवान के स्वरूप में प्रत्येक घर में स्थापित किया है, जिससे बच्चों में अच्छे संस्कारों का विकास हो सके । उन्होंने राजयोग मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को मेडिटेशन कराया, जिससे पूरा वातावरण शांत, सकारात्मक और आध्यात्मिकता से ओतप्रोत हो गया ।
कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी पूजा दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन सीखने के लिए प्रेरित किया ।

Related Articles

Back to top button