केवट जयंती मनाने एवं मांझी समाज समिति का गठन

सिलवानी। नगर के वार्ड क्रमांक 01 स्थित जमुनियापुरा में रामकिशन रैकवार के निवास पर मांझी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के पूर्व वरिष्ठ अध्यक्ष रामभरोसे रैकवार परव ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 15 मई 2026, शुक्रवार को केवट जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर राममंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ, कन्या भोजन-पूजन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए समाज के सभी लोगों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की गई।
बैठक के दौरान मांझी समाज संगठन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से राकेश रैकवार को अध्यक्ष, सौरभ रैकवार को उपाध्यक्ष, जालम रैकवार को महामंत्री, दयाराम रैकवार को सचिव, मनोज बृजेश रैकवार को कोषाध्यक्ष, लखन रैकवार को संगठन मंत्री तथा संतोष रैकवार को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं रामभरोसे रैकवार एवं जेपी रैकवार को संगठन संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



