मध्य प्रदेशहेल्थ

सुपोषित रायसेन अभियान के तहत पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित

सिलवानी। कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के निर्देश एवं एसडीएम हर्षल चौधरी के मार्गदर्शन में परियोजना सिलवानी अंतर्गत सेक्टर सियरमऊ में पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य विनोद शाह द्वारा कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित कर सुपोषित रायसेन अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान 20 कुपोषित बच्चों को पोषण किट प्रदान की गई।
कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक सुरक्षा विश्वकर्मा द्वारा पोषण किट के उपयोग की विधि एवं उससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को नियमित रूप से पोषण आहार उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य विनोद शाह, सरपंच प्रीति रजक, सीडीपीओ आबिदा बी, सेक्टर पर्यवेक्षक मालती सेन, सीएचओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगी, आशा कार्यकर्ता सहित कुपोषित बच्चों के परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button