मध्य प्रदेशराजनीति
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

सिलवानी। शुक्रवार को नगर के विश्वकर्मा गार्डन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके छायाचित्र पर तिलक एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी का योगदान अविस्मरणीय है और वे हमेशा देशवासियों की स्मृतियों में बने रहेंगे।
कार्यक्रम में सिलवानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय पटेल, धर्मवीर चुन्हेटिया, मंडलम अध्यक्ष बद्री विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि भारत पटेल, केदार रघुवंशी, दौलत सिंह रघुवंशी, बाबूभाई, छोटे बसीम, मोती राय, अपित राय, टिंकू रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।



