क्राइम

ठगी का शिकार हुआ किसान ,जालसाजी से खाते से निकाले पैसे

बेगमगंज । बेगमगंज से लगे हुए विदिशा जिले के गांवों के लोग बाजार करने एवं अपनी फसल की उपज बेचने बेगमगंज आते है ।
आज एक किसान बाजार करने आया और उसने पुराना बस स्टैंड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 20 हजार निकलना चाहा लेकिन सर्वर डाउन होने से मशीन से पैसे निकलने में दिक्कत हुई। पीछे खड़े दो अनजान व्यक्तियों ने उन्हें बातों में उलझाया ओर मौके का फायदा उठाकर उसका एटीएम कार्ड निकालकर भाग गए , कुछ देर बाद उसने खाते से 10 हजार रुपए निकलने का मैसेज आ गया। तब उन्हें ठगी का पता चला तो उन्होंने थाने पहुंचकर घटना की एफआईआर दर्ज कराई ।
ठगी के शिकार किसान देवेंद्र लोधी पिता कन्छेदी लोधी निवासी ग्यारसपुर जिला विदिशा द्वारा एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि आज वो बेगमगंज काम से आया था। उसने एटीएम के द्वारा अपने खाता क्र – 3912817787 से 20 हजार रुपए निकालना चाहा लेकिन शायद अधिक राशि होने से ट्रांजेक्शन नहीं हो सका।
उसी समय दो अनजान व्यक्ति एटीएम केबिन के अंदर आकर खड़े हो गए थे, जो सब प्रक्रिया देख रहे थे और उन्होंने देवेंद्र लोधी को बातों में उलझा लिया । मौका पाकर देवेंद्र लोधी का एटीएम कॉर्ड निकालकर उसके स्थान पर दूसरा एटीएम कॉर्ड लगा दिया और वहां से भाग गए।
करीब 10 मिनट बाद देवेंद्र लोधी के मोबाइल पर उसके खाते से 10 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया।
तब उसे ठगी का पता चला और उसने थाने पहुंचकर घटना की एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्जकर दोनों ठगों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के फुटेज खांगला कर ठगों की शिनाख्त करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button