मध्य प्रदेश

पीएम श्री स्कूल की छात्राओं को शिक्षा के साथ पार्लर में ऑन-जॉब ट्रेनिंग

सिलवानी | पीएम श्री विद्यालय सिलवानी में कक्षा 10वीं और 12वीं की ब्यूटी एंड वेलनेस विषय की छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा के तहत व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राचार्य श्रीमती सोनल नामदेव के मार्गदर्शन में चल रहा है। व्यावसायिक शिक्षिका शशि श्रीवास्तव निर्देशन कर रही हैं। प्रशिक्षण शुभ ब्यूटी पार्लर में ऑन-जॉब ट्रेनिंग के रूप में कराया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य ब्यूटी और वेलनेस क्षेत्र के व्यावसायिक कौशल सिखाना है। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है। करियर बनाने में मदद करना है। प्रशिक्षण के दौरान ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में करियर के अवसरों की जानकारी दी जा रही है। इस क्षेत्र में काम शुरू करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है। चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ने के तरीके बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button