उत्कृष्ट शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड पर डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापनज़ैद इलेवन ने 65 रन से जीतकर जीता खिताब

सिलवानी। नगर के उत्कृष्ट शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड पर आयोजित रात्रिकालीन लेदर बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू एवं भाजपा नेता विभोर नायक भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ज़ैद इलेवन और सनी इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़ैद इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। टीम की ओर से विशेष ने 39 रन, अक्षत ने 31 रन तथा हर्षिल बजाज ने 30 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सनी इलेवन की ओर से आसिफ पटेल, अमित भार्गव एवं दीपेश कुशवाहा ने दो-दो विकेट हासिल किए।
153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनी इलेवन की पूरी टीम 15 ओवर में मात्र 87 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमित भार्गव ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। ज़ैद इलेवन की गेंदबाजी में विशेष ने 4 विकेट तथा ज़ैद ने 3 विकेट लेकर टीम को 65 रन की शानदार जीत दिलाई।
प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू एवं नगर भाजपा नेता विभोर नायक, संदीप शर्मा उपस्थित रहे।
फाइनल मुकाबले में विशु जैन को “मैन ऑफ द मैच” तथा अमित भार्गव को “मैन ऑफ द सीरीज” पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सिलवानी के वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद तारिक एवं दीपेश जैन ने किया। इस अवसर पर इमरान खान, राकेश राय, प्रदीप कुशवाहा, आनंद सहरिया सिद्धार्थ समैया आशीष जैन, नईम खान, सीमांत जैन, धर्मेश जैन, दीपक चौधरी, शांतम जैन, जुबेर खान, आनंद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं दर्शक उपस्थित रहे।



