नोहटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्करों से 18 किलो 520 ग्राम गांजा जब्त

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा/दमोह। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोहटा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 किलो 520 ग्राम गांजा जब्त किया है।जानकारी के अनुसार आनंद कलादगी एवं सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 25 मई 2026 को नोहटा थाना पुलिस को अवैध गांजा तस्करी की सूचना प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद एसपी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर ग्राम घाट बम्होरी में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णाचंद्र धल पिता लोकोनाथ धल उम्र 56 वर्ष निवासी युवराजपुर थाना सुबलया जिला सुबरनपुर (उड़ीसा), लता साहू पिता संसार साहू उम्र 23 वर्ष निवासी मधुपुर थाना रेखाखोल जिला संबलपुर (उड़ीसा) एवं शांति लता प्रधान पिता हरिराम प्रधान उम्र 21 वर्ष निवासी बनियाबंधा थाना रेखाखोल जिला संबलपुर (उड़ीसा) शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पृथक-पृथक कुल 18 किलो 520 ग्राम गांजा जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।इस कार्रवाई में अभिषेक पटैल, सउनि मनीष यादव, सउनि माधव प्रसाद राय, सउनि नागेंद्र सिंह परिहार सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।



