मध्य प्रदेश

27 मील पर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । सुलेमानी पत्थर काम में लगे लोगों को ताकीद यहां से चले जाएं अन्यथा होगी कार्यवाही
एसडीएम तेंदूखेड़ा छोटेगिरी गोस्वामी ने बताया 27 मील शासकीय भूमि पर कुछ लोगों द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था मौके पर कार्य बंद कर प्रकरण दर्ज किये गए ।
एसडीएम तेंदूखेड़ा छोटेगिरी गोस्वामी ने बताया बीते दिनों कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने ग्राम पाठादो में रात्रि विश्राम किया था, ग्रामीणों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई की एक जगह में सुलेमानी पत्थर जो गुड़िया के रूप में होते हैं की खुदाई मंडल के 20-25 लोग कर रहे हैं, जबलपुर का एक व्यक्ति 200 से 300 रुपए में एक नग को खरीदता है बताया गया, मौके पर उन सभी को रोका गया और समझाइश दी गई है कि वे यहां से चले जाये वरना उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button