मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा मंडल सिलवानी की मासिक कामकाजी बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

सिलवानी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सिलवानी की मासिक कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष श्याम साहू के नेतृत्व में नगर स्थित विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में भाजपा मंडल प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान तथा सह प्रभारी बृजेश चतुर्वेदी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, पार्षदगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियों एवं उनके सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क एवं संगठन विस्तार के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
बैठक का समापन संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने के संकल्प के साथ हुआ। अंत में मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता विभोर नायक, संजय मस्तान, संदीप शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जय बाबू जैन, सलीम काजी, पुनीत समैया, पार्षद प्रदीप कुशवाह, राजीव समैया, अजमेर यादव, तुलसी यादव, अखिलेश शर्मा, आनंद सहरिया, सिद्धार्थ समैया, मदन राय, जगदीश जाटव, लखन चंदेल, देवेंद्र रघुवंशी, महेंद्र रघुवंशी, किशोर सिंह शेखावत, पार्षद लखन मेहरा, सत्यपाल धाकड़, प्रदीप प्रजापति, राजकुमार साहू, ओमपाल सिंह, पुष्पेंद्र रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button