खेल

आरोह ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

सिलवानी। आरोह ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत आयोजित कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहन सामग्री वितरित की गई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता विभोर नायक जैन ने की। विशेष अतिथि के रूप में पार्षद प्रदीप कुशवाह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र ठाकुर, विजय जैन, शिक्षक सतीश साहू, शिक्षक अरविंद पाठक, खेल शिक्षक मोहम्मद तारिक, योगेश कुलकर्णी, प्रीति कुशवाहा, अर्जुन रजक एवं कमलेश जाटव उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और नियमित अभ्यास के माध्यम से जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को टी-शर्ट वितरित की गई। वहीं शिविर के कोचों को उनके योगदान के लिए ट्रैकसूट, शूज एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button