मध्य प्रदेश

ढीमरखेड़ा सीईओ ने स्कूलों और पीएम आवासों का किया जमीनी निरीक्षण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान।  जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी का सिलसिला जारी है। बुधवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी युजवेंद्र कोरी ने शिक्षा की गुणवत्ता परखने शासकीय प्राथमिक शाला सनकुई और प्राथमिक शिक्षा गारंटी शाला का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया । श्री कोरी ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति और मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई ।  कुछ विषयों की पुस्तकें नहीं आना बताया गया ।
श्री कोरी ने विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने पालकों से सतत संपर्क करने निर्देशित किया गया ।  उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण, गर्मागर्म स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाए ।  निरीक्षण के दौरान हैंडपंप खराब होने के कारण मरम्मत कराए जाने योग्य है, इस संबंध में जानकारी दी गई ।
*खाम्हा में पीएम आवास देखे*
सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने ग्राम पंचायत खाम्हा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों से घर घर जाकर और समूह में संवाद किया ।  उन्होंने कुल 62 में से शेष 31 अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों से शीघ्र आवास पूर्ण कराने हेतु समझाइश दी । उन्होंने राजकुमार, सुनीता बाई, सचिन कोल, बलराम एवं अन्य हितग्राहियों से आवास अभी तक पूर्ण नहीं होने के संबंध में कारणों की जानकारी ली ।  आवास प्लस 2.0 में शेष 101 हितग्राही में से दुर्गा राजमणि, आरती, राधा, अंजनी, वंदना एवं अन्य का पुनःसत्यापन किया गया ।  दौरान पीएम आवास (ग्रामीण) के ब्लॉक ऑर्डिनेटर अभिषेक भार्गव, गणेश मेहरा, कृष्ण कुमार लोधी, सुशील चौधरी,अंजू कोल ,अजय कुमार पटेल, भुवनेश्वर बर्मन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button