मध्य प्रदेश

सिलौड़ी महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न, मूलभूत सुविधाओं के लिए उठी मांग

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौंडी स्थित शासकीय महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में महाविद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ।
बैठक में महाविद्यालय हेतु आवश्यक सामग्री की खरीदी के लिए सांसद निधि एवं विधायक निधि से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई । साथ ही महाविद्यालय में कंप्यूटर संबंधी कार्यों के सुचारु संचालन के लिए एक ऑपरेटर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक चौकीदार तथा स्वच्छता बनाए रखने हेतु एक स्वीपर की नियुक्ति की आवश्यकता पर जोर दिया गया ।
विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में एक वॉटर फ्रिज स्थापित किए जाने का प्रस्ताव भी समिति के समक्ष रखा गया ।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि एवं सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, विपिन ठाकुर, प्रभारी प्राचार्य रतिराम अहिरवार, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद बागरी, डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. सुदीपा जाना, डॉ. हेमंत चौरसिया तथा डॉ. सुनील वाजपेयी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे । सभी ने महाविद्यालय के समग्र विकास एवं विद्यार्थियों के हित में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सहमति व्यक्त की ।

Related Articles

Back to top button