मध्य प्रदेश

सोनम विश्वकर्मा दुबई इंटरनेशनल एजुकेशनल कॉन्क्लेव में मोटिवेशनल स्पीकर रहीं

रिपोर्टर : सतीश मैथिल
सांचेत । इंदौर की शिक्षाविद सोनम विश्वकर्मा ने 25 जून से 1 जुलाई तक दुबई में आयोजित “इंटरनेशनल एजुकेशनल कॉन्क्लेव 2026” में मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
इस 7 दिवसीय विश्व स्तरीय सम्मेलन में 40 से अधिक देशों के 500 से अधिक शिक्षाविद, स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षा विशेषज्ञ शामिल हुए। कॉन्क्लेव का मुख्य विषय “शिक्षा का भविष्य, AI इन लर्निंग और स्किल डेवलपमेंट” था।
सोनम विश्वकर्मा ने “21वीं सदी के कौशल और कक्षा में नवाचार” विषय पर आयोजित कार्यशाला में अपने विचार रखे। उन्होंने भारत की शिक्षा प्रणाली और NEP 2020 के क्रियान्वयन के अनुभव दुनिया के सामने साझा किए।
कॉन्क्लेव के दौरान उन्होंने EdTech टूल्स, वर्चुअल लर्निंग और प्रोजेक्ट-बेस्ड एजुकेशन पर प्रशिक्षण भी लिया। कार्यक्रम के आयोजक NEXT PREP द्वारा उन्हें “Certificate of Appreciation” से सम्मानित किया गया।।
सोनम ने कहा, “यहाँ सीखी हुई तकनीकों और प्रेरणा को मैं क्षेत्र के अन्य स्कूलों में लागू करूंगी, ताकि बच्चों को ग्लोबल स्तर की शिक्षा मिल सके।” उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और शिक्षा जगत ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button