मध्य प्रदेश

पटवारियों की हड़ताल से किसान हुए परेशान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पद्दोन्नति एवं समयमान वेतनमान, कैडर रिव्यू लागू करने, नायब तहसीलदार पद की विभागीय परीक्षा, मजिस्ट्रेट प्रोटेक्शन एक्ट के दायरे में लाने, विभिन्न योजनाओं का वर्षों से लंबित मानदेय का भुगतान एवं पटवारी संघ के पदाधिकारियों के नियम विरुद्ध हुए तबादले निरस्त करने जैसी मांगों को लेकर मप्र पटवारी संघ के आव्हान पर सभी पटवारियों के तीन दिन के लिए हड़ताल पर चले जाने से आज किसानों सहित अन्य लोगों को भारी परेशानी हुई।
दूरदराज गांवों एवं नगरीय क्षेत्र से तहसील पहुंच रहे किसान एवं हितग्राही अपने -अपने काम के लिए पटवारियों को तलाशते देखे गए लेकिन पटवारी तो हड़ताल पर है। पता चलते ही निराश होकर लौट रहे है।
पटवारी संघ अध्यक्ष मनीष चौरसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा महाधिवेशन आयोजन कराकर उनकी उचित मांगो के निराकरण का आश्वासन मिला था जो अब तक नही हुआ ओर ना ही मांगों के संबंध में कोई आदेश जारी हुआ। पटवारी संघ लंबे समय से अपनी समस्याओं के निराकरण की शासन से लगातार मांग कर रहा है, लेकिन आज तक उनकी नहीं सुनी गई। इसलिए 15 जुलाई से 17 जुलाई तक हड़ताल जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button