पूर्व एसडीएम की विदाई ओर नवागत का हुआ स्वागत समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तत्कालीन एसडीएम सौरभ मिश्रा का जबलपुर स्थानांतरण होने पर विदाई एवं नवागत एसडीएम प्रिंयका भलावी का स्वागत समारोह विशेष रूप से एसडीओपी सोनाली गुप्ता, थानाप्रभारी राजीव उइके , बेगमगंज तहसीलदार प्रमोद उइके, सुल्तानगंज तहसीलदार देवेंद्र शुक्ला की विशेष मौजूदगी में राजस्व व कृषि मंडी विभाग कर्मचारियों एवं निर्वाचन शाखा कर्मचारियों द्वारा आयोजित किया गया।
समारोह में सभी विभागों के प्रमुखों सहित राजस्व विभाग , निर्वाचन शाखा, सेमरी परियोजना, जेल विभाग, कृषि मंडी, शिक्षा विभाग , कोटवार संघ, महाविद्यालीन कर्मचारियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं की भागीदारी रही।
जिन्होंने पूर्व एसडीएम सौरभ मिश्रा एवं नवागत एसडीएम प्रियंका भलावी का शाल श्रीफल, पुष्प मालाओं, पुप्ष गुच्छों से भव्य स्वागत के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किए।
संचालनकर्ता प्रदीप सोनी शून्य ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संबोधन के लिए अंकुर दुबे पटवारी, आलोक दुबे एडवोकेट, दीपक कटारे , सुल्तानगंज तहसीलदार देवेंद्र शुक्ला, संतोष बुंदेला एडवोकेट, सईद नादां पत्रकार, अशोक शर्मा को आमंत्रित किए जाने पर उपरोक्त वक्ताओं द्वारा अपने -अपने उद्बोधन में एसडीएम सौरभ मिश्रा की कर्मठता , सहयोगी कार्यप्रणाली , गरीब हितग्राहियों की मदद और सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशंसा के साथ शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नवागत एसडीएम प्रियंका भलावी से उनके अनुसार कार्य करने और समन्यव बनाए रखने की अपेक्षा की।
एसडीएम सौरभ मिश्रा ने ऐतिहासिक स्वागत से अभिभूत होकर अपने संबोधन में राजस्व विभाग सहित सभी विभागों के सहयोगियों की कार्यशैली , जीवटता की प्रशंसा करते हुए शासकीय योजनाओं , हितग्राहियों के कार्यों में सहयोग देते हुए समय सीमा में निराकृत किए जाने पर आभार जताया कि आप सबके परस्पर सहयोग और सहायता से ही हमें सकारात्मक परिणाम मिले और तहसील निर्वाचन , एसआईआर, जनगणना एवं राजस्व प्रकरणों के शत प्रतिशत निपटारे के लिए जिले में सदैव प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, वेटनरी, स्वास्थ्य, जेल, कृषि मंडी, पुलिस, जनपद सहित सभी विभागों से तालमेल होने पर सकारात्मक परिणाम मिले।
उन्होंने बताया कि पहली पोस्टिंग जेल विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर हुई लेकिन उनकी अर्धांगनी की प्रेरणा एवं सहयोग से एमपीपीएससी करके डिप्टी कलेक्टर बना और आज इस मुकाम पर है। अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मीडिया का भी आभार प्रदर्शन किया।
नवागत एसडीएम प्रियंका भलावी ने स्वागत के साथ विश्वास जताया कि भविष्य में पूर्व एसडीएम सौरभ मिश्रा के समान उन्हें भी सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडिया का सकारात्मक सहयोग मिलेगा ताकि वो ओर ज्यादा अच्छा काम कर दिखाएं।
एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने एसडीएम सौरभ मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके द्वारा त्यौहारों एवं अन्य जटिल कार्यों के समय पुलिस विभाग को परस्पर सहयोग देते सदैव बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया जो सदैव याद रखने के साथ मार्गदर्शन देता रहेगा।
आभार प्रदर्शन बेगमगंज तहसीलदार प्रमोद उइके द्वारा किया गया।
अंत में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों , मीडियाकर्मियों के साथ ग्रुप फोटोग्राफी कराई ओर सहभोज के बाद सभी ने एसडीएम सौरभ मिश्रा को भावभीनी विदाई दी।



