मध्य प्रदेश

सिलौड़ी शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल की नई पहल, अब शिक्षक भी आएंगे ड्रेस कोड में

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल सिलौंडी में प्राचार्य प्रभारी चंद्रकुमार परसवार की अभिनव पहल के तहत अब विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं निर्धारित ड्रेस कोड में विद्यालय आएंगे । इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालय में अनुशासन, एकरूपता और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देना है ।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि जब शिक्षक स्वयं निर्धारित वेशभूषा में विद्यार्थियों के सामने उपस्थित होंगे, तो छात्रों में भी अनुशासन, जिम्मेदारी और विद्यालय के प्रति सम्मान की भावना और अधिक विकसित होगी । साथ ही शिक्षक एवं विद्यार्थियों के बीच समानता और अपनत्व का वातावरण भी मजबूत होगा ।
प्राचार्य प्रभारी चंद्रकुमार परसवार ने बताया कि यह पहल केवल ड्रेस पहनने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यालय में अनुशासित, प्रेरणादायी और आदर्श शैक्षणिक संस्कृति विकसित करने का एक प्रयास है । इसे शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय की गरिमा बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

Related Articles

Back to top button