जन्माष्टमी पर कृष्ण पूजा के साथ मनाया उत्सव, रक्षाबंधन प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

सिलवानी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सिलवानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। विद्यालय के आचार्य एवं दीदियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ जन्माष्टमी उत्सव में सहभागिता की।
इस अवसर पर रक्षाबंधन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के आचार्य-दीदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान दीदियों ने आचार्यों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह, विश्वास और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का संदेश दिया। कार्यक्रम का वातावरण धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विपिन बिहारी राजपूत, वरिष्ठ आचार्य आशीष श्रीवास्तव, संतोष कुमार एवं अरविंद सेन सहित वरिष्ठ दीदी सुनीता, ज्योति, सुशीला तथा विद्यालय के अन्य आचार्य-दीदियां उपस्थित रहे।



