धार्मिकमध्य प्रदेश

धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मटकी फोड़ स्पर्धा में दुर्गा अखाड़ा टीम ने बाजी मारी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव महासभा के तत्वाधान में विधिविधान से पूजा -अर्चना के बाद श्रीकृष्ण जी की फूलों से सजेधजे रथ पर सवार विशाल शोभायात्रा में डीजे, बैंडबाजों, ढ़ोल- मंजीरे की सुमधुर धुन पर भजन कीर्तन करती मंडलियां नाचते -गाते हुए शामिल हुई। शोभायात्रा दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर नया बस स्टैंड, गर्ल्स स्कूल रोड, गांधी बाजार, पुराना बस स्टैंड से वापिस होकर दशहरा मैदान पहुंची। इस बीच जगह -जगह पुष्प वर्षा के साथ श्रीकृष्ण की झांकी की आरती उतारी गई। शोभायात्रा में विशेष रूप से यूपी मथुरा से आए वृंदावन ग्रुप के कलाकारों ने रासलीला की आकर्षक मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को अभिभूत कर दिया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथिद्वय पूर्वमंत्री रामपाल सिंह, विधायक देवेंद्र पटेल, सुधीर यादव सागर, सहित नपाध्यक्ष संदीप लोधी, पूर्व नपाध्यक्ष मलखान सिंह जाट, राजेंद्र सिंह तोमर, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष सचिन नेमा, संदीप विश्वकर्मा, कमल साहू , राजेश यादव पार्षद, शेरसिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य दिग्विजयसिंह यादव, जगदीश लोधी, बसंत शर्मा द्वारा संबोधित करते हुए श्रीकृष्ण दर्शन के साथ उनके आदर्श ओर धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने यादव समाज की धर्मशाला के लिए 10 लाख देने की घोषणा की।
मटकी फोड़ स्पर्धा में भारी भरकम नगद पुरुस्कार ने प्रतियोगिता को और ज्यादा आकर्षक एवं उत्साहित कर दिया। जिसमें एक दर्जन के करीब अखाड़ों की टीमों ने भाग लिया। लेकिन गत वर्ष की विजेता टीम श्रीदुर्गा अखाड़ा माला फाटक ने 31 फिट ऊंची बंधी मटकी फोड़कर फिर से पुरुस्कार हासिल किए जाने पर यादव महासभा द्वारा नगद पुरुस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में पूर्वमंत्री रामपाल सिंह, विधायक देवेंद्र पटेल, सुधीर यादव सागर एवं अन्य मंचासीन अतिथियों सहित हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्षों, समाज के प्रमुखजनों तथा समाज की मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button