मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय कलामंच द्वारा महाविद्यालय में गरबा महोत्सव का आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी की पहल
सिलवानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) इकाई सिलवानी के राष्ट्रीय कलामंच द्वारा शासकीय महाविद्यालय परिसर सिलवानी में गरबा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गरबा नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।सिलवानी (अभाविप) भाग संयोजक जय यादव ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक गरबा नृत्य के साथ उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, लोककला एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महाविद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना रहा।
राष्ट्रीय कलामंच के माध्यम से अभाविप विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह एवं सहभागिता आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button