मध्य प्रदेश

सीएफआई मॉडल स्कूल उमरियापान में मनाया गया वर्ल्ड फूड डे

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया भोजन की बर्बादी रोकने व स्वस्थ खानपान अपनाने का संदेश
रिपोर्टर: सतीश चौरसिया
उमरियापान।  सीएफआई मॉडल स्कूल उमरियापान में वर्ल्ड फूड डे के अवसर पर विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।  इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भोजन के महत्व को समझाया और लोगों को भोजन की बर्बादी रोकने तथा जंक फूड से दूर रहकर स्वस्थ खानपान अपनाने का संदेश दिया ।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार कर प्रस्तुत किए ।  विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वस्थ भोजन के महत्व को बताया ।  इसके साथ ही नगर के हृदय स्थल झंडा चौक पर विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया ।  नाटक के माध्यम से लोगों को भोजन व्यर्थ न करने, जंक फूड से बचने और पौष्टिक आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के प्रति जागरूक किया गया ।  बच्चों ने जागरूकता संबंधी नारे लगाकर लोगों को इस संदेश से जुड़ने के लिए प्रेरित किया ।
*स्कूल परिसर में शुरू किया किचन गार्डन*
कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं पौष्टिक आहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में एक छोटे किचन गार्डन की शुरुआत की ।  इसमें विभिन्न फलों एवं सब्जियों के पौधे लगाए गए । इस पहल के माध्यम से बच्चों को पौधों की देखभाल, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और ताजी सब्जियों एवं फलों के महत्व से परिचित कराने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शपथ ली कि वे भोजन की बर्बादी नहीं करेंगे और जंक फूड से बचते हुए स्वस्थ खानपान को प्राथमिकता देंगे । संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अंजली जेकब एवं सहयोगी शिक्षकों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ।

Related Articles

Back to top button