सडको पर डंपरो की आवाजाही और राखड से परेशान आमजन ने कलेक्टर के नाम सोपा ज्ञापन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेडा । नगर परिषद साईखेडा के समस्त व्यापारी और नगर वासियो ने कलेक्टर के नाम थाना प्रभारी संध्या चंदेल को ज्ञापन सौपा जिसमै साईखेड़ा नगर परिषद क्षेत्र की एमपीआरडीसी एसएच 44 की मुख्य सड़क से राखड़ (फ्लाई ऐश) से भरे डंपरों के आवागमन यातायात प्रभावित हो रहा है जिससे आने जाने वाले रहागीर और आमजन को परेशानी होती है कभी कभी अनायास सडक दुरघटना से आमजन की मौत भी हो जाती है.और डंपरो से सड़क पर राखड़ गिरने एवं धूल उड़ने के कारण आम नागरिकों, दुकानदारों तथा स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका बनी हुई है तथा सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। अतः किसी अन्य मार्ग से डंपरो की आवाजाही सुनिश्चित की जावे. जिससे नगर वासियो को राहत मिल सके।
ज्ञापन में अनुरोध किया है कि जनहित एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी एवं यातायात विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करें, ताकि राखड़ का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित हो, मुख्य सड़क पर आमजन की आवाजाही सुगम बनी रहे तथा समस्या का स्थायी समाधान हो सके।इस मौके पर नगर के समस्त व्यापारी नगर वासी और पत्रकार बडी संख्या मौजूद रहे।



