मां वीरासन देवी दरबार में आज विशाल भंडारा और देवी जागरण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौंडी के समीप स्थित प्रसिद्ध मां वीरासन देवी दरबार में शारदीय नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को विशाल भंडारा एवं देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा ।
कार्यक्रम के तहत रविवार सुबह 10 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। वहीं, रात 7:30 बजे से देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुप्रसिद्ध गायक मनीष अग्रवाल अपनी भजन मंडली के साथ माता रानी के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देंगे । भक्ति गीतों के माध्यम से मां भगवती की महिमा का गुणगान किया जाएगा ।
उल्लेखनीय है कि पिछले 20 वर्षों से जिला पंचायत कटनी की सहकारिता एवं उद्योग सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय तथा मेसर्स पंकज राय, सतेंद्र राय और रमा राय परिवार के माध्यम से प्रतिवर्ष विशाल भंडारे एवं देवी जागरण का आयोजन कराया जाता रहा है।
नवरात्र की अष्टमी पर आयोजित होने वाले भंडारे व देवी जागरण में क्षेत्र के श्रद्धालुओं से शामिल होकर मां वीरासन देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है ।



