धार्मिकमध्य प्रदेशहेल्थ

मांगरोल धाम में शरद पूर्णिमा पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब दमा और श्वास रोगियों को रात्रि में पिलाई जाएगी निःशुल्क दिव्य औषधि

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू 
बरेली। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की बरेली तहसील में मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मांगरोल धाम (मांगरोल घाट) एक बार फिर आस्था, अध्यात्म और जन-सेवा का गवाह बनने जा रहा है। कल, 25 अक्टूबर 2026 (दिन रविवार) को शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर यहाँ विशाल धार्मिक एवं स्वास्थ्य लाभ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अनन्तश्री विभूषित ब्रह्मचारी जी महाराज (बापोली) वालों के पावन सानिध्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्वास और दमा के रोगियों को विशेष रूप से तैयार की गई दिव्य औषधि रात्रि में निःशुल्क पिलाई जाएगी।
*साल भर की कठिन मेहनत से तैयार होती है औषधि*
पूज्य ब्रह्मचारी जी महाराज के मार्गदर्शन में पूरे वर्ष नर्मदांचल, विंध्यांचल, उत्तराखण्ड और पंचमढ़ी के घने जंगलों से दुर्लभ दिव्य औषधियों का संग्रह किया जाता है। इसके बाद मशीनों और खल-बट्टा से कूट-पीस कर इसे पेय पदार्थ के रूप में बदला जाता है। शरद पूर्णिमा की रात को भगवान धन्वंतरी के विशेष मंत्रों से अभिमंत्रित करने के बाद इस औषधि को चंद्रमा की विशेष किरणों (अमृत वर्षा) के प्रकाश में रखा जाता है।
*गाय के दूध की खीर के साथ होगा वितरण*
रात्रि में पूजन और भगवान धन्वंतरी की महाआरती के उपरांत, पूज्य महाराज जी मंच से उपस्थित भक्त मंडल को औषधि सेवन के नियम बताएंगे। इसके बाद शरद पूर्णिमा के विशेष मुहूर्त में इस अभिमंत्रित औषधि का गाय के दूध की बनी विशेष खीर के साथ श्रद्धालुओं को निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
*बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को मिलेगी प्राथमिकता*
प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है कि कार्यक्रम में आने वाले वृद्ध, बीमार और असहाय मरीजों को अग्रिम पंक्ति (आगे) में बिठाया जाएगा, ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले दवा और खीर का लाभ मिल सके।
*धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व*
मान्यता है कि वर्षा ऋतु के बाद शरीर में बढ़ने वाले पित्त को शांत करने, दमा, श्वास रोग, चर्म रोग, मानसिक तनाव और आंखों की रोशनी बढ़ाने में यह औषधीय खीर बेहद असरदार साबित होती है। इस पावन समागम में शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं और मरीजों के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने सभी जरूरतमंदों से इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button