मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 21 तीर्थयात्री श्रवणबेलगोला के लिए रवाना

सिलवानी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सिलवानी से 21 तीर्थयात्रियों का जत्था श्रवणबेलगोला तीर्थ दर्शन के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों को बस के माध्यम से भोपाल रेलवे स्टेशन के लिए विदा किया गया, जहां से वे आगे की तीर्थ यात्रा पर रवाना होंगे।
तीर्थयात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का नगर परिषद कार्यलय मे फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें तिलक लगाया गया। साथ ही नारियल भेंट कर एवं दुपट्टा पहनाकर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। इस दौरान तीर्थयात्रियों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल रहा।
भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह द्वारा तीर्थयात्रियों का स्वागत कर उन्हें श्रवणबेलगोला तीर्थ दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा।
नगर में स्वागत करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पूर्व पार्षद नीरज नेमा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं तीर्थयात्रियों के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।



