मध्य प्रदेश

संघ के शताब्दी वर्ष के समापन पर सिलवानी में निकलेगा भव्य पथ संचलन, बजरंग चौराहे पर होगा द्विधारा संगम

सिलवानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में 25 अक्टूबर रविवार को दोपहर 2 बजे से सिलवानी नगर में भव्य पथ संचलन एवं द्विधारा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यह पथ संचलन इस वर्ष विशेष रहने वाला है। जो कि अलग अलग स्थानों से प्रारंभ होगा।
पथ संचलन क्रमांक 1 सिविल अस्पताल से प्रारंभ तथा पथ संचलन क्रमांक 2 मां कर्मा ग्राउंड से प्रारंभ होगा।
दोनों स्थानों से निकलने वाला संचलन बजरंग चौराहे पर संगम करेगा।
फिर नगर के भिन्न स्थानों से होते हुए हाईस्कूल मैदान में संपन्न होगा।
पूर्ण गणवेश में निकलने वाले स्वयंसेवक समाज को अनुशासन, एकरूपता और संगठनात्मक एकता का परिचय देंगे।
बजरंग चौराहे पर होगा द्विधारा संगम
पथ संचलन में शिवाजी बस्ती, बिजयासन बस्ती , तथा महावीर बस्ती के स्वयंसेवकों सहभागिता करेंगे। दोनों संचलनों का संगम बजरंग चौराहे पर होगा। इसके बाद भोपाल रोड होते हुए तहसील, तथा होलीचौक, आजाद मार्केट, गाँधी चौक होते हुए हाईस्कूल मैदान पर संचलन का कार्यक्रम समापन होगा।
वर्ष 2026 में विजयादशमी के अवसर पर पूरे देश में संघ की समस्त शाखाओं के स्वयसेवकों द्वारा गणवेश में बस्ती स्तर पर विशाल पथ संचलनों आयोजित किए जाते हैं।
इन पथ संचलनों को समाज का भरपूर स्नेह प्राप्त हुआ था।
पथ संचलन कार्यक्रम के रूप में संघ के स्वयसेवकों द्वारा अपनी बस्ती एवं मौहल्लों में हिंदू समाज के परिवारों के बीच व्यापक गृह सम्पर्क अभियान को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अपनी स्थापना के समय लिए गए संकल्पों को शीघ्र ही पूर्ण करने के उद्देश्य से अपने इस शताब्दी वर्ष में कुछ विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय समाज को अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग करने, पर्यावरण के प्रति सचेत करने, नागरिकों में स्व के भाव को जगाने एवं स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने, कुटुम्ब प्रबोधन के माध्यम से पारिवारिक भावना जागृत करने एवं समाज में समरसता के भाव को सुदृद्ध करने के लिए गम्भीर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button