ज्योतिषधार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग  मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦•••  *जय श्री हरि*  •••✦
🧾 *आज का पंचाग* 🧾            
*मंगलवार  10 नवंबर 2026*
10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज यमद्वितीया (भईया दूज) का पावन व्रत है। आज ही काशी में गोवर्धन पूजा का त्यौहार भी मनाया जाएगा। आज भाइयों को अपनी बहन के घर उपहार आदि लेकर जाना चाहिए। साथ ही बहनों को चाहिए कि अपने भाई को स्वादिष्ट भोजन बनाकर करवाना चाहिए। चित्रगुप्त सहित यम देवता का पूजन भी करना चाहिए। अपराह्न मैं संभव हो तो यमुना जाकर स्नान करना चाहिए। आज दवात पूजन (चित्रगुप्त पूजा) लालाजी लोग अधिकांश बिहार प्रदेश में किया जाता है। आज यमपंचक की निवृत्ति हो जाएगी। आज कहीं – कहीं लोग मात्र मनोरंजन हेतु धृत क्रिड़ा भी करते हैं। आप सभी सनातनियों को “यमद्वितीया (भईया दूज) के पावन पर्व” कि हार्दिक शुभकामनाएं।।
हनुमान जी का मंत्र : हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ।
🌌 दिन (वार) – मंगलवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से उम्र कम होती है। अत: इस दिन बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए ।
मंगलवार को हनुमान जी की पूजा और व्रत करने से हनुमान जी प्रसन्न होते है। मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड का पाठ करना चाहिए।
मंगलवार को यथासंभव मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करके उन्हें लाल गुलाब, इत्र अर्पित करके बूंदी / लाल पेड़े या गुड़ चने का प्रशाद चढ़ाएं । हनुमान जी की पूजा से भूत-प्रेत, नज़र की बाधा से बचाव होता है, शत्रु परास्त होते है।
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2025 विक्रम संवत : 2082 कालयक्त विक्रम : 1947 नल_*
🌐 *_कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082,_*
✡️ *_शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र_*
👸🏻 *_शिवराज शक 352_*
☮️ *_गुजराती सम्वत : 2081 नल_*
☸️ *_काली सम्वत् 5126_*
🕉️ *_संवत्सर (उत्तर) क्रोधी_*
☣️ *_आयन –  दक्षिणायन_*
🌧️ *_ऋतु – सौर शरद ऋतु_*
⛈️ *_मास – कार्तिक मास_*
🌒 *_पक्ष – शुक्ल पक्ष_*
📆 *_तिथि – कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है जो कि प्रतिपदा तिथि 02:00 PM तक उपरांत द्वितीया_*
✏️ *_तिथि स्वामी – द्वितीय तिथि (दूज) के स्वामी ब्रह्मा जी हैं, जिन्हें विधाता भी कहा जाता हैं, इसका विशेष नाम ‘सुमंगला’ है। यह भद्रा संज्ञक तिथि है।_*
💫 *_नक्षत्र : नक्षत्र विशाखा 09:19 AM तक उपरांत अनुराधा_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी : विशाखा नक्षत्र के स्वामी ग्रह गुरु (बृहस्पति) हैं। अधिष्ठाता देवता: इंद्राग्नि (इन्द्र और अग्नि)।_*
⚜️ *_योग : शोभन योग 03:09 AM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग_*
⚡ *_प्रथम करण : बव 02:00 PM तक_*
✨ *_द्वितीय करण : बालव 02:54 AM तक, बाद कौलव_*
🔥 *_गुलिक काल : मंगलवार का गुलिक दोपहर 12:06 से 01:26 बजे तक।_*
🤖 *_राहुकाल (अशुभ) – दोपहर 15:19 बजे से 16:41 बजे तक। राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।_*
⚜️ *_दिशाशूल – मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो तो कोई गुड़ खाकर यात्रा कर सकते है।_*
🌞 *_सूर्योदय : 6:42.00_*
🌅 *_सूर्यास्त : 5:41.00_*
🫅🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त : प्रातः 4:41 ए एम से लेकर सुबह 5:29 ए एम तक_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त : 11:37 ए एम से लेकर दोपहर 12:22 पी एम तक_*
✡️ *_विजय मुहूर्त : दोपहर 1:54 पी एम से लेकर दोपहर 2:39 पी एम तक_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त : 5:42 पी एम से लेकर शाम 6:06 पी एम तक_*
💧 *_अमृत काल : रात्रि 11:45 पी एम से लेकर रात्रि 01:29 ए एम तक_*
🌇 *_प्रातः संध्या – प्रातः 5:05 ए एम से लेकर प्रातः 6:17 ए एम तक_*
🌃 *_सायं संध्या : शाम 5:42 पी एम से लेकर शाम 6:54 पी एम तक_*
🚓 *_यात्रा शकुन-दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।_*
💁🏻‍♀️ *_आज का उपाय-देवी मन्दिर में सवाकिलो अनार चढ़ाएं।_*
🌴 *_वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्योहार – अभ्यंग स्थान/ अन्नकूट/ गोवर्धन पूजा/ कार्तिक शुक्लादि/ दिपावली पड़वा/ बलिप्रतिपदा/ महावीर जैन संवत् 2553/ राष्ट्रपति डॉ. के. आर. नारायणन जयन्ती, सुरेंद्रनाथ बनर्जी जन्म दिवस,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी कन्हाई लाल दत्त शहादत दिवस, अभिनेत्रा आशुतोष राणा जन्म दिवस, श्रमिक नेता दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म दिवस, भारतीय अभिनेत्री सीमोन सिंह जन्म दिवस, (भारतीय परोपकारी और व्यवसायी) नीता अंबानी जन्म दिवस, साहित्यकार विजयदान देथा पुण्यतिथि, साहित्यकार गंगाप्रसाद अग्निहोत्री जयंती, परिवहन दिवस, शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस (World Science Day for Peace and Development)
✍🏼 *_तिथि विशेष – द्वितीय तिथि को कटोरी फल का तथा तृतीया तिथि है नमक का दान और भक्षण दोनों ही त्याज्य है। द्वितीय तिथि सुमंगला और कार्य सिद्धकारी तिथि मानी जाती है। इस द्वितीय तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्मा जी को बताया गया है। यह द्वितीय की तिथि भद्रा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह द्वितीय तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायिनी होती है।  
🗽 *_Vastu tips_* 🗼
*सीढ़ियों के नीचे क्या नहीं होना चाहिए?_*
*_सीढ़ियों के नीचे मंदिर भूलकर भी नहीं होना चाहिए।
*_इसके अलावा शौचालय भी सीढ़ियों के नीचे नहीं होना चाहिए क्योंकि इसका सेहत और आर्थिक मामलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
*_सीढ़ियों के नीचे नल, सिंक या वाटर फाउंटेन भी नहीं होना चाहिए क्योंकि सीढ़ियों के नीचे पानी का बहना आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।
सीढ़ियों के नीचे कभी भी पुराना कबाड़, टूटे-फूटे सामान या जूते-चप्पल भी नहीं रखने चाहिए क्योंकि इससे घर की उन्नति रुक जाती है।
🔏 *जीवनोपयोगी कुंजियां* ⚜️
*रात को पानी पीना हो तो …._*
*_ठंडा पानी रात को नहीं पीना चाहिए | सूर्यास्त के बाद पानी न पियें तो अच्छा है, पियें तो भी गुनगुना | और सूर्योदय के पहले भी पानी गुनगुना ही पीना चाहिए, नहीं तो मंदाग्नि होगी।     
💉 *आरोग्य संजीवनी* 💊
पैरों की रिफ्लेक्सोलॉजी से शरीर में रक्त संचार बेहतर होने में मदद मिलती है। पैर के तलवे में मौजूद बिंदुओं पर हल्का दबाव देने से नसों को उत्तेजना मिलती है, जिससे थकान कम होती है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। यह तरीका तनाव, चिंता और मानसिक थकावट को कम करने में सहायक माना जाता है, क्योंकि यह मस्तिष्क से जुड़े बिंदुओं को सक्रिय करता है।
*_हृदय और फेफड़ों से जुड़े बिंदुओं पर काम करने से श्वसन प्रक्रिया और हृदय की कार्यक्षमता को सहयोग मिलता है। पेट, यकृत और आंतों से जुड़े क्षेत्रों की मालिश से पाचन तंत्र मजबूत होने, गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में आराम महसूस हो सकता है।
*_गुर्दे और मूत्राशय से संबंधित बिंदु शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने की प्रक्रिया को समर्थन देते हैं। नियमित रूप से यह अभ्यास करने से नींद की गुणवत्ता बेहतर, सिरदर्द और मांसपेशियों के दर्द में भी राहत मिल सकती है।
*_यह एक पूरक (सहायक) प्राकृतिक विधि है, जिसे स्वस्थ जीवनशैली, सही आहार और डॉक्टर की सलाह के साथ अपनाना अधिक लाभकारी माना जाता है।        
📚 *_गुरु भक्ति योग_*🕯️
*पुराणों में कल्पवास के नियम_*
*धर्म शास्त्रों में कल्पवास के 21 नियम बताए गए हैं। इसमें शामिल हैः_*
असत्य (झूठ) न बोलना, 2. हर परिस्थिति में सत्य बोला, 3. घर-गृहस्थी की चिंता से मुक्त होना, 4. गंगा में सुबह, दोपहर व शाम को स्नान करना, 5. शिविर के बाहर तुलसी का बिरवा रोपना व जौ बोना, 6. तुलसी व जौ को प्रतिदिन जल अर्पित करना, 7. ब्रह्मचर्य का पालन करना, 8. खुद या पत्नी का बनाया सात्विक भोजन करना, 9. सत्संग में भाग लेना, 10.  इंद्रियों में संयम रखना, 11. पितरों का पिंडदान करना, 12. हिंसा से दूर रहना, 13. विलासिता से दूर रहना, 14. परनिंदा न करना, 15. जमीन पर सोना, 16. भोर में जगना, 17. किसी भी परिस्थिति में मेला क्षेत्र न छोड़ना, 18. धार्मिक ग्रंथों व पुस्तकों का पाठ करना, 19. आपस में धार्मिक चर्चा करना, 20. प्रतिदिन संतों को भोजन कराकर दक्षिणा देना, 21. गृहस्थ आश्रम में लौटने के बाद कल्पवास के नियम का पालन करना।
*कल्पवास के चार सख्त नियम_*
कल्पवास के दौरान 21 नियम बताए गए हैं, लेकिन चार नियम ऐसे हैं जिनका सख्त तौर पर पालन अनिवार्य होता है।_*
इसमें से पहला है पवित्र नदी के तट पर साधारण तंबू या झोपड़ी में निवास।_*
दूसरा है प्रतिदिन सूर्योदय से पहले सहित दिन में तीन बार स्नान।_*
तीसरा दिन में केवल एक बार शुद्ध सात्विक भोजन, जिसमें मांस, मदिरा, लहसुन-प्याज का त्याग हो।_*
चौथा है नियमित पूजा, ध्यान और भजन-कीर्तन के साथ संयमित जीवन।_*
┈┈••✦✿✦•👣•✦✿✦••┈┈
⚜️ प्रजापति व्रत दूज को ही मनाया जाता है तथा किसी भी नए कार्य की शुरुआत से पहले एवं ज्ञान प्राप्ति हेतु ब्रह्मा जी का पूजन आवश्यक करना चाहिए। वैसे तो मूहूर्त चिंतामणि आदि ग्रंथों के अनुसार द्वितीय तिथि अत्यंत शुभ फलदायिनी तिथि मानी जाती है। परंतु श्रावण और भाद्रपद मास में इस द्वितीया तिथि का प्रभाव शून्य हो जाता है। इसलिए श्रावण और भद्रपद की द्वितीया तिथि को कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button