मध्य प्रदेश

दयोदय गोशाला में गऊ सेवकों के सम्मान के साथ हुआ गाय पूजन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील की सबसे बड़ी दयोदय गोशाला सलैया में गोवर्धन पूजा कई वर्षों परम्परागत रूप से धूमधाम के साथ मनाई जाती रही है।
ग्राम पांडाझिर के पास दयोदय गोशाला सलैया में गोवर्धन पूजा एवं गऊ सेवक सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जहाँ पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, एसडीएम प्रियंका भलावी, नपाध्यक्ष संदीप लोधी, गोशाला संचालक अभिषेक शिखर चन्द्र जैन, हिंदू उत्सव समिति पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दुबे, कमल सिंह साहू, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए ओर गाय पूजन कर आशीर्वाद लिया।
वही प्रशासनिक दृष्टि से एसडीएम प्रियंका भलावी ने भी गायों की पूजन की। गायों की साज सज्जा के बाद अतिथियों द्वारा पूजन आरती उपरांत कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें 15 गऊ सेवकों एवं एक पशुचिकित्सक को सम्मानित करते हुए एक -एक जोड़ी वस्त्र, 500 रुपए भेंट किए गए।
इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों सहित गौ सेवक बड़ी संख्या मलोग शामिल हुए और विशेष पूजन संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button