ज्योतिषधार्मिकमध्य प्रदेश

Today Panchang आज का पंचांग बुधवार, 11 नवम्बर 2026

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
जय श्री हरि
🧾 आज का पंचांग 🧾
बुधवार 11 नवंबर 2026
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात ।।
☄️ दिन (वार) – बुधवार के दिन तेल का मर्दन करने से अर्थात तेल लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ मिलता है।
बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का दिन हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के परिवार के सदस्यों का नाम लेने से जीवन में शुभता आती है।
बुधवार के दिन गणेश जी को रोली का तिलक लगाकर, दूर्वा अर्पित करके लड्डुओं का भोग लगाकर उनकी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2086 कालयक्त विक्रम : 1947 नल
🌐 कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2083,
👸🏻 शिवराज शक 352
✡️ शक संवत 1948 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र
☮️ गुजराती सम्वत : 2082 नल
☸️ काली सम्वत् 5127
🕉️ संवत्सर (उत्तर) क्रोधी
☣️ आयन – दक्षिणायन
🌧️ ऋतु – सौर शरद ऋतु
⛈️ मास – कार्तिक मास
🌒 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि : बुधवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि 03:53 PM तक उपरांत तृतीया
✏️ तिथि स्वामी – द्वितीय तिथि (दूज) के स्वामी ब्रह्मा जी हैं, जिन्हें विधाता भी कहा जाता हैं, इसका विशेष नाम ‘सुमंगला’ है। यह भद्रा संज्ञक तिथि है।
💫 नक्षत्र अनुराधा 11:38 AM तक उपरांत ज्येष्ठा
🪐 नक्षत्र स्वामी : अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। राशि स्वामी: मंगल (यह नक्षत्र वृश्चिक राशि के अंतर्गत आता है)
⚜️ योग : अतिगण्ड योग 03:40 AM तक, उसके बाद सुकर्मा योग
⚡ प्रथम करण : कौलव 03:53 PM तक
✨ द्वितीय करण : तैतिल 04:59 AM तक, बाद गर
🔥 गुलिक काल : – बुधवार को शुभ गुलिक 11:10 से 12:35 बजे तक ।
⚜️ दिशाशूल – बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल होता है ।इस दिन कार्यों में सफलता के लिए घर से सुखा / हरा धनिया या तिल खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल : – बुधवार को राहुकाल दिन 12:35 से 2:00 तक । राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदय – 6:42.00
🌅 सूर्यास्त – 5:39.00
🫅🏻 ब्रह्म मुहूर्त- 04:55 ए एम से 05:48 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या 05:21 ए एम से 06:40 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
✡️ विजय मुहूर्त 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त 05:29 पी एम से 05:56 पी एम
🌃 सायाह्न सन्ध्या 05:29 पी एम से 06:49 पी एम
💧 अमृत काल 04:32 ए एम, नवम्बर 12 से 06:18 ए एम, नवम्बर 12
🗣️ निशिता मुहूर्त 11:39 पी एम से 12:32 ए एम, नवम्बर 12
⭐ सर्वार्थ सिद्धि योग 06:40 ए एम से 11:38 ए एम
💦 अमृत सिद्धि योग 06:40 ए एम से 11:38 ए एम
🚓 यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-किसी बटुक को सवाकिलो साबुत मूंग परिपूरित कांस्य पात्र भेंट करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – चतुर्थ चातुर्मास का 21वाँ दिन/ भैया दूज/ यम द्वितीया/ चित्रगुप्त पूजा/ चन्द्र दर्शन/ विंछुड़ो, गण्ड मूल/ सर्वार्थ सिद्धि योग/ अमृत सिद्धि योग/ आडल योग/ विडाल योग/ मौलाना अबुल कलाम आजाद (भारत के पहले शिक्षा मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी) जयन्ती, विश्व युद्ध विराम दिवस, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, स्वतंत्रता सेनानी आचार्य जे. बी. कृपलानी जयन्ती, (प्रसिद्ध भारतीय परमाणु वैज्ञानिक) अनिल काकोडकर जन्म दिवस, राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया जी पुण्यतिथि, गीतकार उमाकांत मालवीय स्मृति दिवस, मजदूर महाजन संघ की संस्थापक अनसूया साराभाई जन्म दिवस
✍🏼 तिथि विशेष – द्वितीय तिथि को कटोरी फल का तथा तृतीया तिथि है नमक का दान और भक्षण दोनों ही त्याज्य है। द्वितीय तिथि सुमंगला और कार्य सिद्धकारी तिथि मानी जाती है। इस द्वितीय तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्मा जी को बताया गया है। यह द्वितीय की तिथि भद्रा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह द्वितीय तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायिनी होती है।
🏘️ Vastu tips 🏚️
नमक का पोछा लगाने का सही तरीका अक्सर लोग पोछा लगाने के लिए बाल्टी में सामान्य पानी लेते हैं और उसमें ऊपर से नमक डाल देते हैं। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, यह तरीका पूरी तरह प्रभावी नहीं माना जाता। नमक के पानी का पूरा लाभ लेने के लिए इसे तैयार करने का सही तरीका अपनाना जरूरी है।
*वास्तु जानकारों के अनुसार, पोछे के लिए इस्तेमाल होने वाले पानी में सबसे पहले खड़ा समुद्री नमक या सेंधा नमक डालें। अब पानी और नमक को एक साथ अच्छी तरह उबालें। ध्यान रखें कि नमक पानी में अच्छी तरह घुल जाए। इसके बाद पानी को अपने आप सामान्य तापमान पर आने दें।
*पानी पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से ठंडा हो जाए, तभी इससे घर में पोछा लगाएं! वास्तु मान्यता के अनुसार, पानी को उबालने से नमक की सफाई से जुड़ी क्षमता सक्रिय होती है और ठंडा होने के बाद यह नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने में बेहतर तरीके से काम करता है।
⚜️ जीवनोपयोगी कुंजियां 🔏
इसको करने का तरीका अपनी जीभ की नोक से अपने तालु को छुए और ऐसे ही साँस लें। फिर अच्छी तरह से अपने फेफड़ों की साँस को बाहर निकालें। अपनी नाक से साँस लें फिर चार तक गिने फिर अपनी साँस रोक लें सात तक गिने। एक लंबी साँस ले और अपना मुह साँस से फुला लें फिर आठ की गनती तक मुह से सीटी की आवाज़ निकालें। इस प्रक्रिया को चार बार दोहराएं।
*• इस प्रक्रिया को रोज़ाना दो तीन महीनों तक लगातार किया जाए तो शरीरिक क्रिया विज्ञान की मदद से आपको बहुत से महत्वपूर्ण बदलाव देखनें को मिलेंगे।
*
• यह शरीर के तनाव से छुटकारा पाने और आराम करने के लिए मदद करता है।
*_• बता दे कि यह आपके पाचनतंत्र को ठीक करता है और हृदय की धड़कनो को कम करता है. इसके साथ ही आपके रक्तचाप को भी धीमा करता है.
*_• गौरतलब है, कि यदि आपको रात को सोने में परेशानी होती है, तो ये तरीका जरूर अपनाएँ.
💉 आरोग्य संजीवनी 💊
प्रमुख औषधीय उपयोग:_
*_शारीरिक दुर्बलता दूर करना: यह एक प्राकृतिक टॉनिक है, जो मांसपेशियों, ऊतकों और स्टैमिना को बढ़ाकर पुरानी बीमारी के बाद आई कमजोरी मिटाती है।
*_नसों व वात विकारों में लाभ: नर्वस सिस्टम को मजबूत करती है। लकवा (Paralysis), साइटिका और फेशियल पाल्सी जैसी स्थितियों में इसका आंतरिक सेवन और इसके तेल (बला तैलम) की मालिश अत्यंत प्रभावी है।
*_जोड़ों के दर्द व गठिया में: एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह गठिया (Arthritis), जोड़ों के दर्द, जकड़न और सूजन में त्वरित राहत देती है।
*श्वसन व हृदय स्वास्थ्य: यह फेफड़ों की नलियों को आराम देकर दमा और पुरानी खांसी में लाभ पहुंचाती है तथा हृदय की मांसपेशियों को बल देती है।
🕯️ गुरु भक्ति योग 📖
*महाकवि कालिदास, अज्ञान से ज्ञान के शिखर तक :
*
*_प्राचीन काल में विद्योत्तमा नाम की एक अत्यंत रूपवती और परम विदुषी राजकुमारी थीं। उन्हें अपने ज्ञान और शास्त्रार्थ-कौशल पर इतना गर्व था कि उन्होंने घोषणा कर दी कि जो कोई उन्हें शास्त्रार्थ में पराजित करेगा, वे उसी से विवाह करेंगी अन्यथा आजीवन अविवाहित रहेंगी।
*_देश-विदेश से अनेक विद्वान, आचार्य और पंडित उनके साथ शास्त्रार्थ करने आए, किंतु विद्योत्तमा ने अपने तीक्ष्ण तर्कों से सभी को पराजित कर दिया। अपमानित पंडितों के मन में प्रतिशोध की भावना जाग उठी। उन्होंने निश्चय किया कि इस अहंकारी राजकुमारी का विवाह संसार के सबसे बड़े मूर्ख से कराया जाएगा।
*_वे ऐसे व्यक्ति की खोज में निकल पड़े। वन में उन्हें एक युवक दिखाई दिया, जो जिस डाल पर बैठा था, उसी डाल को अपनी ओर से काट रहा था। पंडितों ने सोचा कि इससे बड़ा मूर्ख भला कौन होगा ? उसका नाम कालिदास था।
*_पंडितों ने उसे समझाया कि उसका विवाह एक अत्यंत सुंदर राजकुमारी से कराया जाएगा, लेकिन राजसभा में उसे पूर्णतः मौन रहना होगा। कालिदास सहमत हो गए।
*_उन्हें राजसी वस्त्र पहनाकर विद्योत्तमा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पंडितों ने कहा कि उनके गुरु मौन-व्रती हैं और केवल संकेतों के माध्यम से शास्त्रार्थ करेंगे।
*_विद्योत्तमा ने एक उंगली उठाई। उनका संकेत था कि परम सत्य एक है।
*_कालिदास ने इसे अपनी एक आँख फोड़ने की धमकी समझा और दो उंगलियाँ दिखा दीं। पंडितों ने तुरंत अर्थ समझाया कि गुरुदेव कह रहे हैं कि एक परम तत्व के साथ प्रकृति के दो मूल पक्षों को समझना आवश्यक है।
*_विद्योत्तमा ने पाँच उंगलियों वाला अपना हाथ दिखाया, जिसका आशय पंचमहाभूतों से था। कालिदास ने इसे थप्पड़ मारने का संकेत समझकर मुट्ठी बाँध दी। पंडितों ने फिर अपनी व्याख्या प्रस्तुत कर दी कि पाँचों तत्व जब संगठित होते हैं, तभी सृष्टि का स्वरूप प्रकट होता है
*_विद्योत्तमा उन व्याख्याओं से अत्यंत प्रभावित हुईं और उन्होंने शास्त्रार्थ में अपनी पराजय स्वीकार कर ली। इस प्रकार कालिदास का विवाह विद्योत्तमा से हो गया परंतु विवाह के बाद जब विद्योत्तमा को सत्य का पता चला कि कालिदास वास्तव में अत्यंत अल्पज्ञ हैं, तो उन्हें गहरा आघात पहुँचा। उन्होंने कालिदास को कठोर शब्दों में कहा कि जब तक वे वास्तविक ज्ञान अर्जित न कर लें, तब तक वापस न लौटें।
*_यह अपमान कालिदास के जीवन का निर्णायक मोड़ बन गया। उन्होंने पहली बार अपने अज्ञान को गंभीरता से पहचाना और ज्ञान प्राप्त करने का संकल्प लिया।
*_वे माँ भगवती के चरणों में पहुँचे और पूर्ण श्रद्धा तथा समर्पण के साथ प्रार्थना करने लगे। लोकप्रचलित कथा के अनुसार उनकी तपस्या और निष्ठा से प्रसन्न होकर माँ सरस्वती ने उन्हें ज्ञान और वाणी का वरदान दिया।
*_माँ सरस्वती के आशीर्वाद से कालिदास का जीवन ही बदल गया। अज्ञान के स्थान पर ज्ञान, संकोच के स्थान पर आत्मविश्वास और सामान्य वाणी के स्थान पर अद्भुत काव्य-प्रतिभा का उदय हुआ।
*_जब वे पुनः विद्योत्तमा के द्वार पर पहुँचे और संस्कृत में बोले कि अनावृतकपाटं द्वारं देहि।
*_तो भीतर से विद्योत्तमा ने उनकी परिवर्तित वाणी सुनकर आश्चर्य से कहा कि अस्ति कश्चिद् वाग्विशेषः?
*_लोकपरंपरा इस प्रसंग को कालिदास की महान साहित्यिक प्रतिभा के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करती है। कहा जाता है कि विद्योत्तमा के इसी वाक्य के तीन शब्दों, अस्ति, कश्चित् और वाग् से प्रेरणा लेकर कालिदास ने तीन अमर काव्य-कृतियों की रचना की।
अस्ति से – कुमारसंभवम्
कश्चित् से – मेघदूतम्
वाग् से – रघुवंशम्
*_आगे चलकर कालिदास संस्कृत साहित्य के महानतम कवियों में गिने गए। उनकी रचनाओं ने भारतीय काव्य-परंपरा को ऐसी ऊँचाई प्रदान की कि वे युगों-युगों तक महाकवि कालिदास’ के रूप में स्मरण किए जाते रहे।
*_इस कथा का सबसे बड़ा संदेश यही है कि अज्ञान कोई स्थायी अभिशाप नहीं है और अपमान अंत नहीं, यदि मनुष्य उसे आत्मबोध और परिश्रम का कारण बना ले, तो वही क्षण उसके जीवन का सबसे बड़ा परिवर्तन बन सकता है।
*_ज्ञान विनम्रता से आता है, अहंकार से नहीं और प्रतिभा तभी अमर होती है, जब वह साधना से जुड़ती है।
जय माँ सरस्वती
▬▬▬▬▬▬๑ ⁂❋⁂ ๑▬▬▬▬▬▬
⚜️ प्रजापति व्रत दूज को ही मनाया जाता है तथा किसी भी नए कार्य की शुरुआत से पहले एवं ज्ञान प्राप्ति हेतु ब्रह्मा जी का पूजन आवश्यक करना चाहिए। वैसे तो मूहूर्त चिंतामणि आदि ग्रंथों के अनुसार द्वितीय तिथि अत्यंत शुभ फलदायिनी तिथि मानी जाती है। परंतु श्रावण और भाद्रपद मास में इस द्वितीया तिथि का प्रभाव शून्य हो जाता है। इसलिए श्रावण और भद्रपद की द्वितीया तिथि को कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button