बड़वारा में 23-24 मई को लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के सौजन्य एवं आर पी फाउंडेशन के सहयोग से पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर भोपाल द्वारा बड़वारा में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है । यह शिविर 23 एवं 24 मई 2026, शनिवार और रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़वारा में आयोजित होगा ।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क उपचार एवं दवाइयों का वितरण किया जाएगा । साथ ही उच्च स्तरीय मशीनों के माध्यम से डिजिटल एक्स-रे, ईको, ईसीजी, सोनोग्राफी, डायबिटीज जांच एवं विभिन्न प्रकार की रक्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी ।
शिविर में मेडिसिन, छाती एवं श्वास रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, सर्जरी, नेत्र रोग, दन्त रोग, नाक-कान-गला तथा कैंसर रोग विशेषज्ञ मरीजों का परीक्षण करेंगे ।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों को आधार कार्ड अथवा समग्र आईडी की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा । मरीजों को अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट भी साथ लाने की सलाह दी गई है । प्रत्येक मरीज के साथ एक संबंधी को आने की अनुमति रहेगी ।
शिविर में परीक्षण के दौरान गंभीर एवं ऑपरेशन योग्य मरीजों को चिन्हित कर पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल ले जाया जाएगा, जहां मरीजों को निःशुल्क आवास, भोजन, जांच, ऑपरेशन एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी । मरीजों को बड़वारा से भोपाल तक लाने एवं वापस भेजने की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी ।
शिविर के सफल संचालन हेतु बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों को संपर्क सूत्र बनाया गया है । आयोजन के मुख्य संचालक रोहित पंडित (संस्थापक आर पी फाउंडेशन एवं वाइस चेयरमैन पीपुल्स ग्रुप) रहेंगे ।



