मध्य प्रदेश
आकिब ने 87.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया स्कूल का नाम रोशन

सिलवानी। पुष्पा हाई स्कूल सिलवानी के छात्र मोहम्मद आकिब, पिता मोहम्मद रकीब खान ने कक्षा 5वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में 87.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं परिवार में खुशी का माहौल है।
आकिब की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों एवं परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्र की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।



