मध्य प्रदेश

राम नाम जाप से बढ़कर कोई साधन नहीं: रामपाल सिंह

सिलवानी। आदिवासी अंचल की ग्राम पंचायत खमरिया के अंतर्गत ग्राम गाडरवारा में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर ज्वारे स्थापना के साथ 24 घंटे के सामूहिक कीर्तन एवं सीताराम नाम जाप का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भक्ति रस में सराबोर वातावरण बनाया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर सीताराम नाम का जाप एवं कीर्तन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “राम नाम जाप से बढ़कर कोई साधन नहीं है। यह मनुष्य के जीवन को शांति, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।”
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक जागरूकता का विस्तार होता है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला भाजपा जिला मंत्री संदीप शर्मा सुरेंद्र पटेल डूंगरिया महेंद्र रघुवंशी भाजपा मंडल महामंत्री लखन चंदेल आनंद सहरिया सिद्धार्थ समैया
ग्राम पंचायत खमरिया सरपंच सहित बड़ी संख्या क्षेत्रवासी पर रहे।

Related Articles

Back to top button