धार्मिकमध्य प्रदेश

बच्चो ने शिवलिंग का निर्माण कर किया अभिषेक

सिलवानी । द संस्कार वैली स्कूल में सावन सोमवार पर बच्चों द्वारा शंकर जी की प्रतिमा को बनाकर अभिषेक एवं पूजा अर्चना की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं सभी बच्चों ने अपने-अपने हाथों से शंकर जी की शिवलिंग का निर्माण किया जिसमें बच्चों ने धर्म के प्रति रुचि दिखाई, सभी शिक्षकों ने बच्चों को धर्म के प्रति प्रोत्साहित किया । जिसमें स्कूल संचालक ने बताया कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि श्रावण मास का माह प्रारंभ हो गया है हमने अपने स्कूल में बच्चों के साथ इस महत्वपूर्ण त्यौहार को उत्साह के साथ मनाया है अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान और संरक्षण करने की अपनी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए हमने एक विशेष गतिविधि का आयोजन किया है जहां छात्रों को एक शिवलिंग बनाने को कहा गया था जिसमें उन्होंने अपने हाथों से शिवलिंग का निर्माण किया, हमारा मानना है कि इस तरह की गतिविधियों में हमारे छात्रों का शामिल होने से सांस्कृतिक अनुष्ठानों के प्रति अधिक रुचि बढ़ेगी और हमारे स्कूल के बच्चों में समुदाय की भावना मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button